{"_id":"6050fc5c8ebc3ed7f8191779","slug":"running-for-fourteen-years-no-field-measurement-mau-news-vns5802851125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह वर्ष से दौड़ रहे, नहीं हुई खेत की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह वर्ष से दौड़ रहे, नहीं हुई खेत की पैमाइश
विज्ञापन
घोसी। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, एसपी सुशील घुले ने मंगलवार को घोसी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कलाफपुर के रामसरीख यादव ने कहा कि 14 वर्ष से खेत की पैमाइश के लिए दौड़ रहे हैं। दर्जनों बार संपूूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पैमाइश नहीं हुई जबकि उसके माता पिता की मृत्यु भी हो चुकी है।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कुल 61 जनसमस्याओं को सुन कर उनको संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। 23 मामलों का मौके ही निस्तारण किया गया। इस दौरान अमिला निवासी पंकज गुप्ता ने शिकायत की कि छह माह का विद्युत बिल सत्तर हजार रुपये आया है। बिल दुरुस्त करने के लिए एक अधिकारी पर तीस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। बड़ागांव निवासी दीपचंद निषाद ने पकडीमोड़ से बड़ागांव इमामबाड़ा तक नाले को अधूरा छोड़ देने की शिकायत की। कल्याणमखदुमपुर निवासी चंद्रशेखर ने शिकायत की कि गांव का इंडिया मार्क टू हैंड पंप बहुत दिनों से खराब है। कल्याणपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र देकर कहा कि हिस्साकसी नहीं होने के कारण पट्टीदार मकान नहीं बनने दे रहे हैं। मिर्जाजमालपुर निवासी बहती पात्र होने के बावजूद भी ऋण माफी नहीं हुआ है। सोमारीडीह निवासी हरिश्चंद्र ने कौशल ने आरोप लगाया कि पचास हजार लोन पास कराने के एवज में एक बैंक के फिल्ड अफसर दस हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी डॉ सीएल सोनकर, सीओ नरेश कुमार ,तहसीलदार पी सी श्रीवास्तव , आबकारी निरीक्षक सुशील मौर्य, मनीष सिंह, पीआरओ सच्चिदानंद यादव, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
कई बार की फरियाद, नहीं हुई खारिज दाखिल
घोसी। संपूर्ण समाधान दिवस में सरहरा जमीन सरहरा के तिलकधारी ने शिकायत की कि खेत बैनामा होने के बाद दर्जनों बार आवेदन दिया लेकिन दाखिल खारिज नहीं हो सका। भटमिल्ला निवासी अधिवक्ता अहमदुल्लाह का कहना था कि गांव के कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर दर्जनों बार शिकायती पत्र देने के बावजूद निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
पात्र गृहस्थी से नाम कट गइल बा साहब
मधुबन। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी लाल बाबू दुबे तथा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, विकास, आपूर्ति आदि विभागों से कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इस दौरान बेला कसैला निवासी शिवमुनि चौहान ने बताया कि मेरा पात्र गृहस्थी से नाम काट दिया गया है।बार-बार शिकायत के बाद भी नाम दर्ज नहीं किया गया। मोलनापुर निवासी सुरेश सिंह ने आरोप लगाया कि भू माफियाओं द्वारा अनावश्यक रूप से भूमि कब्जा करने की कोशिश की जा रही है तो गजियापुर निवासी सुमित्रा पत्नी नींबू लाल ने बैनामा शुदा भूमि को विपक्षी द्वारा हड़पने के संबंध में शिकायत किया। तहसील दिवस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ईओ मुकेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।