फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RTPCR lab should be started by June 15

15 जून तक प्रारंभ कर दिया जाए आरटीपीसीआर लैब

Wed, 09 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
RTPCR lab should be started by June 15
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव घोसी का निरीक्षण किया। अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा के लिए संचालित किए जाने का शासन ने फरमान जारी किया है। अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के लिए चिंहित कमरों एवं लैब के लिए बीएसएल-2 के अनुसार तैयार करने के लिए चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आक्सीजन प्लांट के लिए निर्माणधीन आवश्यक फाउंडेशन एवं शेड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन फिटिंग के कार्यो की भी स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिया। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण एवं प्राप्त आरटीपीसीआर लैब के लिए आवश्यक मशीनों को स्थापित किया जा सके। प्रत्येक दशा में 15 जून तक लैब प्रारंभ कराने के निर्देश दिया। यह भी निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में अस्पताल को एक माह के अंदर संचालित कराना है।
विज्ञापन

गत निरीक्षण में पाया गया था कि एनएच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिंक मार्ग अत्यंत जर्जर हो गई है। जिलाधिकारी ने एक माह के अंदर उक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने क्रिटीकल गैप फंड से धनराशि आवंटित किया गया। निरीक्षण में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य मौके पर प्रारंभ हुआ पाया गया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को निर्देश दिया कि मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. सतीश चंद सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, अजय गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एके वर्मा अधिशासी अभियंता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed