{"_id":"605b76be8ebc3ed51535119f","slug":"rti-revealed-that-widow-pension-was-also-being-given-to-murray-mau-news-vns581752352","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई से हुआ खुलासा मरे को भी दिया जा रहा विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई से हुआ खुलासा मरे को भी दिया जा रहा विधवा पेंशन
विज्ञापन
मऊ। अब इसे विभागीय लापरवाही कही जाए या फिर उदासनता कि मरने वाले के नाम से भी विभाग पेंशन जारी कर रहा, बात करने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सीधे सीधे इसके लिए ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। जाने अनजाने में होने वाले इस भ्रष्ट्राचार का खुलासा आईटीआई से हुआ।
परदहां ब्लाक के नसोपुर गांव निवासी रतनलाल ने बीते दिनों जरिए आरटीआई से अपने गांव में किन किन लोगों को विधवा और किन किन लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रहा की जानकारी किया। आरटीआई से जब सूचना मिली तो पता चला कि जिला प्रोबेशन और समाज कल्याण विभाग आंख मूंदकर पेंशन का वितरण कर रहा। इसमें दो लोग ऐसे है जिनकी मौत चार वर्ष पूर्व हो चुकी है, लेकिन उन लोगों को विभाग पेंशन भेज रहा। इसके अलावा विधवा पेंशन केवल महिलाओं को मिलना चाहिए, लेकिन आरटीआई की सूची में पुरुष का भी नाम शामिल है। इस तरह से विभाग की लापरवाही सामने आई। हालांकि बात करने पर जिला प्रोबोशन अधिकारी समर बहादुर ने बताया कि जिस दिन आरटीआई की सूची जारी हुई मैं अवकाश पर था, ऐसे में प्रभारी अधिकारी ने उसे जारी किया है। रही बात पेंशन जारी करने की तो उनके विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है, जो भी सूची ब्लाक से जारी होती है। उसको पेेंशन की सुविधा में शामिल किया जाता है। फिलहाल जारी सूची के अनुसार नसोपुर गांव निवासी श्यामा देवी और अंगद की मौत चार वर्ष पूर्व हुई है। लेकिन अभी भी उनके नाम से पेेंशन जारी होती है। इसीक्रम में विधवा पेंशन सिर्फ महिलाओं के नाम से जारी होती है, लेकिन कैलाश पुत्र स्व. रामदेव के नाम से पेंशन जारी किया जा रहा। इसके अलावा नसोपुर गांव निवासी वर्फी देवी विधवा और वृद्धा दोनों पेेंशन का लाभ उठा रही। जबकि बात करने पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को एक योजना के तहत पेेंशन दिया जा सकता है। बोले यदि ऐसी गड़बबड़ी हैतो इसकी जांच कराकर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विधवा पेंशन बेली पत्नी रमई को वृद्धा