फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rotary walks to the door of workers, vaccination of 51 trolleymen

रोटरी चली कामगारों के द्वार, 51 ट्रालीमैनों का हुआ टीकाकरण

Mon, 07 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rotary walks to the door of workers, vaccination of 51 trolleymen
मऊ के रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के तत्वावधान में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड मऊ के 7 गैस एजेंसी से जुड़े 51 ट्राली मैनों और कर्मचारियों का हुआ कोविड वैक्सीन टीकाकरण। यहां कामगारों को मास्क, सैनिटाइजर और जागरूकता पत्र मुहैया कराया गया। साथ ही चिकित्सकों ने उन्हें मास्क और खानपान के बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ करते हुए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्र कामगारों की लाभप्रद प्रस्तावित हो रहा है। श्री सिंह ने बताया कि केंद्र में 51 कर्मचारियों को लगा टीका एवम कोविड सुरक्षा किट प्रदान किया गया। ताकि व्यक्ति सुरक्षित जीवन निर्वहन कर सकें। श्री सिंह ने कहा कि गैस एजेंसी का डिलेवरी ब्याय और कर्मचारी प्रतिदिन करीब 100 से घर पहुंचकर लोगों को गैस डिलेवरी के माध्यम से संपर्क में आते है जिससे उन्हें संक्रमित होने का खतरा अधिक बना रहता है, ऐसे में टीकाकरण से उसका तो बचाव होगा। कोविड की महामारी को फैलने से भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि हम सब जो अब तक किन्ही कारणों से टीकाकरण नही करा पाए है, वे निश्चित रूप से टीकाकरण करा लें। रोटरी क्लब के वैक्सीन प्रभारी वरिष्ठ रोटेरियन अजीत सिंह ने कहा कि वैक्सिनेशन के कार्य में रोटरी क्लब सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा। संचालन रोटेरियन सचिंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से 51 कामगारों को मार्च सैनिटाइजर जागरूकता पत्र से सुसज्जित कोविड-19 की किट प्रदान किया गया। इसमें प्रमुख रूप से सुनील,रत्नेश सिंह, ज्ञानचंद प्रजापति, राजेश,राधा, चौहान जी, देवेन्द्र, के के सिंह ,ने प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed