फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rose Garden will have entry fee from next month

Mau News: अगले माह से रोज गार्डन में लगेगा प्रवेश शुल्क

Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rose Garden will have entry fee from next month
मऊ। नगर के एक मात्र रोजगार्डन में अगले महीने से प्रवेश शुल्क (एंट्री फीस) देना होगा। इसको लेकर उद्यान विभाग ने एक सप्ताह पहले जिला उद्यान विकास समिति के नाम से पंजीयन करने के बाद अब इंट्री फीस के लिए रसीद छपवाने में जुटा है। साथ ही रोजगार्डन को विकसित करने के लिए यहां अलग से एक पाथवे, चिल्ड्रेन पार्क, एक नया ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट बनाने का प्रस्ताव विभाग ने भेजा है।
विज्ञापन

वहींं समिति में सदस्य के रूप में शामिल नगर पालिका द्वारा पार्क में अब तक एक दर्जन से अधिक बैंच और पार्क के बाहर पार्किंग बनाने की कवायद की जा रही है। बीते जनवरी में बिना पंजीयन कराए ही शुल्क लेने को लेकर योजना बनी थी, लेकिन अब पंजीयन होना जिम्मेदारों की सक्रियता पर भी सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार्डन को लेकर जनवरी माह में भले ही इंट्री फीस को लेकर कवायद हुई थी। लेकिन बीते एक सप्ताह पहले इसको लेकर समिति का पंजीयनहुआ है, ऐसे में बिना पंजीयन के शुल्क कैसे लिया जा सकता है। अगले माह से रोजगार्डन में अब आने वाले लोगों को इंट्री फीस देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पार्क को विकसित करने के लिए यह योजना तैयार करते हुए जनवरी में समिति का गठन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक को नामित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर आजमगढ़ जिला उद्यान अधिकारी जबकि वह खुद सचिव के पद पर हैं। इसके अलावा नगर पालिकाध्यक्ष, लोकनिर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सदस्य के रूप में नामित हैं। बताया कि चिल्ड्रेन पार्क के कायाकल्प के साथ नया पाथवे, ओपन जिम और बैडमिंटन कोर्ट की योजना का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं नगर पालिका द्वारा अब तक पार्क में दो दर्जन बेंच और डस्टबिन की सुविधा मुहैया कराई गई। साथ पार्क के बाहर गड्ढे वाले जगह को मिट्टी से समतल कर उसे पार्किंग बनाने का काम नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है।

तीन कैटगरी में वसूली जाएगी एंट्री फीस
प्रवेश शुल्क को लेकर तीन कैटगरी बनाई गई है, इसमें रोजाना, छमाही और वार्षिक शुल्क की सुविधा की योजना है। जिम्मेदारों का तर्क है कि इससे पार्क के रख-रखाव और संसाधनों की उपलब्धता को लेकर निर्णय लिया गया है। पार्क वार्ड-9 में सिकटिया स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान/रोज गार्डेन 40 बीघा में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed