फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roof collapses in Mau five people injured and an innocent child dies

UP: थम गई आठ माह के मासूम की किलकारी, छत गिरने से मची चीख-पुकार, पांच लोग घायल; मलबे में दबी थी लाश

Fri, 25 Apr 2025 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:13 PM IST
सार

छत गिरने की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आठ माह के एक मासूम की माैत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Roof collapses in Mau five people injured and an innocent child dies
हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: शुक्रवार की दोपहर नगर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा कसारी मुहल्ले में मकान की पुरानी जर्जर छत अचानक से गिर गई। मलबे में दबकर 8 महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पड़ोसियों ने पहुंच कर मलबे में दबे लोगों को निकाल घायलावस्था में अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार डोमनपुरा कसारी निवासी वकील अहमद का घर का एक हिस्से की छत जर्जर अवस्था में था। शुक्रवार की दोपहर एक बजे के समय अचानक जर्जर छत अचानक गिर गई। जिसमें उनका पूरा परिवार दब गया। घटना में 8 महीने के अफ्फान पुत्र वकील अहमद की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिवार के ईशान (18) और अन्नान (19) पुत्रगण वकील अहमद, तबस्सुम परवीन (14) पुत्री वकील अहमद और फरहाना खातून (40) पत्नी वकील अहमद घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार और सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल मौके पर पहुंचे। इस संबध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मकान पुराना है, जिसके कारण छत गिरी, जिसमें दबकर बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने घटनास्थल का अवलोकन किया। साथ ही पीड़ित से मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed