फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways, railway station checking

रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

Mon, 25 Apr 2016 12:01 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 25 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी कचहरी में हैंडग्रेनेड मिलने के बाद शनिवार को पुलिस शहर के रोडवेज पर सतर्क दिखी थी। शहर के अन्य स्थानों पर हालांकि पुलिस की सक्रियता नहीं थी। लेकिन रविवार को पुलिस ने रोडवेज रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन



शहर कोतवाल एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रोडवेज परिसर में यात्रियों और संदिग्ध दिखने वाले लोगों के सामानों की जांच की। पुलिस ने इस दौरान बसों में भी चेकिंग की। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में भी अभियान चलाकर चेकिंग की।
विज्ञापन



शहर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के भीटी, आजमगढ़ तिराहा, बालनिकेतन, गाजीपुर तिराहा, मुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान आदि स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।  इसके साथ साथ जीआरपी और आरपीएफ ने भी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह और दोपहर में चेकिंग अभियान चलाकर प्लेटफार्म से लेकर रेलवे स्टेशन की चेकिंग की। अचानक हुई चेकिंग से लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को पुलिस ज्यादा सक्रिय रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed