फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road Safety Week inaugurated, oath administered

सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, दिलाई गई शपथ

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Road Safety Week inaugurated, oath administered
मऊ। नगर के पालिका कम्युनिटी हाल के पास शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घोसी के विधायक विजय राजभर ने कहा कि वाहन चलाते समय सभी को यातायात नियमों का अक्षरश: पालन करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोगों की जान पर बन आती है। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपील किया शराब पीकर वाहन किसी भी हाल में न चलाए। कई बार दुर्घटनाएं गलत तरीके से ओवरटेक करने और गलत साइड से वाहन चलाने के कारण होते हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं। साथ ही चार पहिया वाहन चालक सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे को दोहराते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा याद रखें की घर पर परिवार उनका इंतजार कर रहा है। आह्वान किया कि किसी भी हाल में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने से बचे। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अवसर पर यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल, आरआई प्रमोद कुमार गौतम, टीएसआई संतोष कुमार यादव, रेयाज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed