फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road condition in mau people upset road accident

जनप्रतिनिधियों और अफसरों की उपेक्षा की दासतां कहता रानीपुर पिरुवा मार्ग

Fri, 24 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
road condition in mau people upset road accident
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय के रानीपुर पिरूवा मार्ग सालों से काफी बदहाल है। दस वर्ष पूर्व बनी यह सड़क मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गई है।सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो गये हैं। पिच टूटने से गिटिट्यां उभर आई हैं। जिसके कारण आये दिन इस मार्ग से आने जाने वाले दोपहिया वाहन और साइकिल सवार गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। इस मार्ग से रोज लगभग दो दर्जन गावो जैसे काझा,बस्ती,खिरिया,चाल्हा, विनोदपुर, इटौरा, पिरुआ, अकबरपुर, मिर्जापुर आदि कई गांवों के लोगों का इस मार्ग ब्लाक मुख्यालय से लगाए तहसील मुख्यालय पर आना जाना लगा रहता है। लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिनेेेश सिंह कहते हैैं कि जिला मुुख्यालय पहुुंचने के लिए क्षेत्र के लोगों के लिए यही एक मात्र मुख्य संपर्क मार्ग है। इसकी मरम्मत न होनेे से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। रामप्रकाश का कहना है कि इस सडड़क की मरम्मत न किया जाना इस क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय हैै। अजीत यादव कहते हैं कि सडक की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों सेे भी सिफारिश की गई लेकिन सभी संवेदनहीन बने रहे। किसान नेता शिवशक्ति सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता के धैर्य की परीक्षा लेेे रहे हैं।लेिकिन जब धैर्य जवाब दे जाएगा तो जनता उनसे हिसाब मांगनेेे सड़क पर उतर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed