{"_id":"5c362d25bdec2256f16c099e","slug":"risk-shown-in-the-race-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Wed, 09 Jan 2019 10:50 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक के इंटर कालेज अमिला के मैदान में ओडीएफ ओलम्पिक में कबड्डी के मैच में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण इलाकों में न्याय पंचायत स्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगली पिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर तथा बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदाशिव सिंह एवं प्रधान अच्छे लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
सरसेना : स्टेडियम में ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रानीपुर खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप मे फीता काट कर किया। अमिला : प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कालेज मैदान पर जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, सीडीपीओ बडराव दिनेश सिंह राजपूत के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग सतीश प्रथम, अरसद द्वितीय, 200 मीटर में शोभनाथ प्रथम, शिवानंद द्वितीय, 400 मीटर कमलेश प्रथम, अखिलेश द्वितीय, बालिका संवर्ग में 100 मीटर दीपांजली प्रथम, आराधना द्वितीय, 200 मीटर खुशी प्रथम, प्रतिमा द्वितीय, 400 मीटर संजना प्रथम व महक पांडेय द्वितीय रहे। मझवारा : संत देवरहा बाबा इंटर कालेज के मैदान में कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में पवनी के भूपेंद्र यादव ने विनय को हराया। 70 किग्रा भारवर्ग में विनय अव्वल रहे। 400 सौ मीटर बालिका दौड में रिंकी चौहान ने बाजी मारी। 400 सौ मीटर बालक वर्ग दौड में गुलाब प्रसाद विजयी हुए।
विज्ञापन
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के न्याय पंचायत भातकोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय खालीसा के मैदान में100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभम यादव और 400 की दौड़ में राम भवन प्रजापति भातकोल अव्वल रहे। बढुआगोदाम : प्राथमिक विद्यालय ठकुरमनपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी ने किया। 100 मीटर बालक दौड़ में मनोज यादव प्रथम, धर्मेंद्र यादव द्वितीय, उपेंद्र तृतीय रहे। 400 मी0 दौड़ बालक वर्ग में विजयी यादव प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय, अनिल यादव तृतीय तथा वालीबाल में बीबीपुर विजेता, ठकुरमनपुर उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि बीडीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ्ा खेल में भी भाग्य आजमाना चाहिए।
कुसुम्हा : विंध्याचल राय इंटर कालेज के प्रांगण में ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मधुबन : न्याय पंचायत मर्यादपुर मबीडीओ सुवेदिता सिंह तथा एडीओ पंचायत गुलाब गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी में आदर्श पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने बाजी मारी। बालक वर्ग में मयारी के बालक प्रथम स्थान पर रहे।