{"_id":"57b8a0704f1c1bff136ebf81","slug":"rigged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र गृहस्थी सूची में धांधली पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र गृहस्थी सूची में धांधली पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुध्ाार की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के लोहाटिकर गांव की 157 महिलाओं का नाम पात्र गृहस्थी सूची से हटाए जाने के कारण ग्रामीण विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
गांव वालों का आरोप था कि गांव के 220 महिलाओं के पात्र गृहस्थी सूची में नाम अंकित किया गया था। इनमें से 157 लोगों के नाम काट दिए गए हैं।
गांव वालों की शिकायत थी कि इनमें ऐसे नाम भी शामिल थे जिनके पास चार पहिया वाहन और पक्के मकान हैं। गामीणों की मांग थी कि इस सूची से अपात्रों के नाम निकाल कर पात्र लोगों के नाम शामिल किए जाएं। ग्रामीणों ने बीडीओ अनुराग राय को ज्ञापन भी सौंपा।
बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि काटे गए नामों की सूची मांग कर उसकी समीक्षा कराई जाएगी और गाइड लाइन के अनुसार वास्तविक पात्रों को पात्र गृहस्थी सूची में जगह दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विद्यावती , तारा , अशोक , सीताराम , ऊषा , श्याम लाल , शिवकुमार , सविता , मुजिया, कमलावती , राम लाल , श्रवण , रिंता सहित काफी महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।