{"_id":"574348054f1c1bb41569184b","slug":"rhythm-will-be-prevented","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध से पकड़ी ताल में रोका जाएगा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध से पकड़ी ताल में रोका जाएगा जल
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
घोसी तहसील के पकड़ी बुजुर्ग गांव में पकड़ी ताल पर बांध बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी ताल में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चारों तरफ तटबंध बनाया जाएगा। यह काम मनरेगा से कराया जाएगा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को पकड़ी बुजुर्ग गांव में ताल का निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ताल का सीमांकन भी समय रहते करा लिया जाए।
पकड़ी ताल जिले के प्रमुख दो तालों में एक है। उसके गिर्द अतिक्रमण होने लगा है। जलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ताल में कुछ लोगों द्वारा मकान के लिए ईंट की दीवार बनाने को गंभीरता से लिया और उप जिलाधिकारी से अतिक्रमण को हटवाने को कहा। अधिकारियों के साथ ताल देखने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब को संरक्षित करना जरूरी है।
मल्लाह बस्ती के लोगों ने बताया कि बरसात में सुरक्षा बांध न होने से ताल का पानी घरों में चला जाता है। कई बच्चे डूब चुके हैं। ताल की जमीन पर अतिक्रमण भी हो रहा है। इस पर ताल की भूमि को सुरक्षित करने और तटवर्ती इलाके में आबादी को पानी से सुरक्षित रखने के लिए तट बंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाकर तटबंध बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि यह काम मनरेगा से कराया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को भी ताल के संरक्षण के लिए कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, एसडीएम एसडी सिंह, तहसीलदार सुनील बरनवाल, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।