फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Review meeting

‘कामधेनु’ के लिए लोन न देने पर होगा केस

Mon, 04 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 04 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Review meeting
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के प्रारूप 71 के विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। कामधेनु डेयरी योजना के लाभार्थियों को ऋण देने में हीला हवाली करने पर इलाहाबाद बैंक चिरैयाकोट के मैनेजर के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश डीएम ने दिया।
विज्ञापन



विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर रानीपुर के बीडीओ, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। सीएमओ को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने लोहिया तथा इंदिरा आवास, सीसीरोड, विद्युतीकरण, स्वास्थ्य, बेसिक  शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाजवादी पेंशन, विकलांग विभाग, लोनिवि मनरेगा, नेडा, सहित विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि बिना जिला स्तरीय स्वीकृति के ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त द्वारा प्राप्त धनराशि से कोई कार्य नहीं कराया जाएगा और न ही धन आहरित होगा। जिलाधिकारी ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में इस माह टीम बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने के  निर्देश दिए।


पूरी तैयारी के साथ न आने वाले मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एम लाल को कारण बताओ नोटिस दी गई। उन्हें चेताया गया कि मीटिंग में पूरी तैयारी के साथ आएं। इंदिरा आवास में खराब प्रगति पर बीडीओ शिवमूर्ति रावत रानीपुर का वेतन रोकने के निर्देश दिया गया।


जिलाधिकारी ने बड़राव के ग्राम विकास अधिकारी के संयुक्त टीम बनाकर रतनपुरा में आवास के पात्रों की जांच करने के निर्देश दिए। सभी जॉब कार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक न करने पर नाराजगी जताई। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजीत सिंह द्वारा विकलांगों का आधार कार्ड न लिंक कराने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। रमाशंकर सिंह खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।


कामधेनु योजना में लाभार्थी को ऋण देने में हीलाहवाली करने पर इलाहाबाद बैंक के चिरैयाकोट शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। मॉडल स्कूल के निर्माण में विलंब होने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से रुपये वसूलने की हिदायत दी।



विकास खंडों में मध्याह्न भोजन बनाने में लापरवाही करने पर  एसडीआई कोपागंज बीरबल राम, मुहम्मदाबाद राजेश यादव, दोहरीघाट, फतहपुर  मंडॉव का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा.  हरिचरन सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी,  बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेंद्र  प्रकाश शर्मा, जिला विद्यायल निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय, सभी खंड  विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed