फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resolved to take the policies of the central government to the masses

Mau News: केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Resolved to take the policies of the central government to the masses
भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा की बैठक शनिवार को मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में शौचालय, किसान सम्मान निधि, शहरी आवास, हर घर नल-हर घर जल आदि कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से समाज का गरीब तबका काफी लाभान्वित हुआ है। उन्हें आगे और राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी सरकार की उपलब्धियों के लिए उसके कार्यकर्ता होते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाएं। पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बल पर एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन होगी। कार्यक्रम के आयोजक रामशरण चौहान ने सभी का आभार जताया। अंत में भाजपा कार्यकर्ता आनंद विश्वकर्मा की गोवा में हुए सड़क हादसे में मौत पर दुख प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, बनवारी सोनकर, ओंकार सिंह मुन्ना, पूनम सरोज, प्रद्युम्न प्रताप, इंद्रपाल राम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रामशरण चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed