फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resolve complex land disputes by thoroughly examining them

Mau News: जटिल भूमि विवाद का बारीकी से जांच कर निपटारा करें

Sun, 25 Aug 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Resolve complex land disputes by thoroughly examining them
जनपद की सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसपी इलामारन जी ने घोसी कोतवाली में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का सुना। इस दौरान जनपद के अनेक थानों पर 40 मामले आए जिसमें मात्र दस का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में टीम को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसपी इलामारन जी और एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी साथ ही समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान 17 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम न्यायिक ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर टीम के साथ जांच करें और शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। कहा कि जो भी भूमि विवाद जटिल हों उनके बारे में बारीकी से जांच कर निपटारा करें, जिससे कोई गंभीर घटना न घटित हो पाए। चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी की भी हो शिकायत मिलने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी इलामारन ने समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक करें। फरियादियों को बार-बार थाने में दौड़ाने पर कड़ी करवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ दिनेश मिश्र, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, मतीन खान, आत्माराम, पारसनाथ, सुधाकर लेखपाल पंकज चौहान, अजीत राजभर, रवि कुमार, शनि सिंह, शशांक सिंह, अजय बहादुर, राजनाथ यादव, अजय चौहान, रामभवन, जयप्रकाश भारती और रितेश सिंह लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed