फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reservation work obstructed after link failed

लिंक फेल हो जाने से आरक्षण कार्य बाधित

Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
mau
mau Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Reservation work obstructed after link failed
rail - फोटो : rail
रेलवे स्टेशन पर लगातार चार दिन से लिंक फेल होने से मंगलवार को भी आरक्षण कार्य बाधित रहा। इसके चलते न तो यात्री आरक्षण करा सके और न ही टिकट ही मिल सका। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को इंदारा कस्बे के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आरक्षण करने के लिए स्टेशन पहुंचे  जयराम गुप्ता, जितेंद्र यादव, धमेंद्र यादव ने बताया कि वो सुबह दस बजे ही आरक्षण कांउटर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


लेकिन आरक्षण काउंटर पर लाइन लगाने के कुछ देर बाद ही रेलवे कर्मचारियों द्वारा लिंक खराब होने की बात कहकर नोटिस बोर्ड लगाकर वापस जाने की बात कही। वहीं कसारा से आए  विमलेश कुमार, नागेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए वो टिकट कराने के लिए पिछले तीन दिनों से रोजाना स्टेशन पहुंच रहे है। लेकिन तीन दिनों से लिंक फेल होने के चलते उनका टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बावत स्थानीय वाणिज्य अधिकारी सत्यदेव राम का कहना है कि बार बार लिंक फेल होने की सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन चार दिन बाद भ्ाी अभ्ाा तक समस्सा का समाधान नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed