फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reservation hits water on expectations of many people in preparation

तैयारी में जुटे कई लोगों की उम्मीदों पर आरक्षण ने फेरा पानी

Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Reservation hits water on expectations of many people in preparation
मऊ। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों के लिए हुए आरक्षण ने प्रधान से लेकर प्रमुख पद पर दावेदारी करने वाले कई लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ऐसे दावेदार लंबे समय से तैयारियों में जुटे थे। जो लोग प्रमुख के लिए अपना सारा जोर लगा रखे थे, उनकी बीडीसी की सीट ही दूसरी जाति के लिए आरक्षित हो गई। आस पास की सीट भी ऐसी नहीं बची है जिस पर प्रमुख के दावेदार बीडीसी का चुनाव लड़ सकें। ऐसे अब अब ऐसे लोग किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। अब ऐसे लोग अब अपने खास आदमियों की तलाश में जुट गए हैं। जिसे चुनाव लड़ाया जा सके। यही हाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण तो शासन की ओर से महिला के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। लेकिन यहां कुछ ताकतवर दावेदारों की जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जमीन तैयार की गई अपनी परंपरागत सीट ही दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। उनके समक्ष अब आस पास की सीट भी नहीं हैं जिस पर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लडा सकें। जानाकरों का कहना है कि वैसे राजनीतिक खिलाड़ी इतनी जल्दी हार मानने वाले भी नहीं हैं। ऐसे लोग अब अपने खास आदमियों से अपनी सीट छोड़ने के लिए मनाने की जुगत में लग गए हैं। वैसे जिला पंचायत के दो सशक्त दावेदारों में से एक के समक्ष तो अब कठिन चुनौती आ गई है। कई दावेदार अभी भी आशावान हैं। हालांकि अभी आपत्ति के लिए चार दिन और शेष हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुुखी पद के दावेदारों को उम्मीद है कि शायद आपत्ति करने से आरक्षण की स्थिति बदले और उनके मनसूबे कामयाब हो सकें। वैसे जानकारों का मानना है कि जिस पारदर्शी तरीके आरक्षण किया गया है। उसमें बदलाव की गुंजाईश काफी कम दिख रही है। क्योंकि आरक्षण सूची में अपने मनमाफिक बदलाव के लिए रसूखदारों की ओर से काफी जोर आजमाईश की गई थी। लेकिन किसी की चल नहीं पाई। विकास भवन और ब्लाक मुख्यालयों पर कुछ ऐसी ही चर्चा सुनने को मिली। इस बाबत डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि गाइड लाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ आरक्षण सूची जारी की गई है। वैसे आठ मार्च तक आपत्ति ली जाएंगी। उनका निपटारा करके 15 मार्च तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट:
पहले दिन आईं 50 आपत्तियां:
मऊ।आपत्ति लेने के पहले दिन बृहस्पतिवार को 50 आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में प्रस्तुुत की गईं। ये सभी आपत्तियां आरक्षण को लेकर हैं। ये आपत्तियां आठ मार्च तक ली जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed