फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report negative, yet referred to Kovid Hospital

रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी कोविड अस्पताल के लिए किया रेफर

Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report negative, yet referred to Kovid Hospital
मऊ। मधुबन के सरायमेवा गिरि ग्राम पंचायत के मुतलिता जजौली निवासी निवासी एक व्यक्ति को रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद भी उसे एल वन या एल-टू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में जब पीड़ित कोपागंज स्थित एल-1 पहुंचा तो डाक्टर ने पर्चा देखकर उसे निगेटिव बताया। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुतलिका जजौली निवासी राम बचन राजभर ने बीते दिनों अपनी जांच कराई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन व्यक्ति को रिपोर्ट की जानकारी नहीं थी। वह दुबारा जिला अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद उसे कोविड अस्पताल परदहा या कोपागंज जाने की सलाह दी। पीड़ित जब परदहां स्थित एल-2 अस्पताल पहुंचा तो वहां डाक्टर ने होम आइसोलेशन में उपचार करने का सुझाव दिया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई खोज खबर नहीं ली। दूसरे दिन वह कोपागंज स्थित एल-1 कोविड अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने परचा देखकर बताया कि वह निगेटिव है। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। आरएसएस के खंड कार्यवाहक घनश्याम यादव ने सीएमओ से इस लापरवाही की शिकायत की। सीएमओ ने प्रकरण की जांच कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed