{"_id":"61db22a65a4f8b70af78ed0d","slug":"report-all-booth-features-mau-news-vns6326923149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ की सभी सुविधाओं की रिपोर्ट बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ की सभी सुविधाओं की रिपोर्ट बनाएं
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। तैयारियों के क्रम में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक तहसील सभागार में हुई। इसमें सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर पोलिंग पार्टियों को आसानी से पहुंचने और बूथ की सभी सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी तथा तहसीलदार राहुल गुप्ता ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन का आदेश दिया है।
जिले में सात मार्च को सातवें चरण में विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कुल 207 मतदान केंद्र के 441 बूथों पर मतदान होगा। इन बूथों पर विधानभा क्षेत्र के 3,78,685 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,01,241 और महिला मतदाताओ की संख्या 1,77, 436 है, अन्य की संख्या 8 है।
सकुशल चुनाव को लेकर पूरे विधानसभा को 25 सेक्टर में बांटा गया है और इसके लिए तीन जोन भी बनाया गया है। सभी जोन में 1 जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। चुनाव की तैयारियों के क्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने सेक्टर के समस्त बूथों की जांच कर मतदान केंद्र पर सभी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।