फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Repair work on Haha Nala Ring Dam stalled for two days

दो दिनों से ठप है हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य

Mon, 07 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Repair work on Haha Nala Ring Dam stalled for two days
दुबारी में मधुबन तहसील क्षेत्र के मिश्रौली से तिघरा चौक तक हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य दो दिनों से ठप है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों को अभी से बाढ़ की चिंता खाए जा रही है। शिकायत के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। मधुबन तहसील क्षेत्र के मिश्रौली से तिघरा चौक तक हाहा नाला रिंग बांध पर मरम्मत कार्य के लिए चार करोड़ की लागत से लगभग 3.2 किलोमीटर लंबा एवं गजियापुर छावनी के पास बंधा पर 600 मीटर बोल्डर लगाने की योजना है। मिश्रौली से तिघरा चौक तक हाहा नाला रिंग बांध पर करोड़ों की लागत से चल रहा मरम्मत कार्य दो दिनों से ठप रहने से बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात होने पर या घाघरा नदी में बाढ़ आ जाने मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा तेजी निर्माण कार्य कराया गया होता तो बरसात आने के पहले निर्माण कार्य हो जाता। इस संबंध में ग्राम प्रधान शैलेश मौर्य, ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव, पंचदेव मौर्य, सवरु यादव, व्यास चंद्र पांडेय का कहना है कि मरम्मत कार्य तेज किया जाए। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि पंचायत चुनाव में सभी अवर अभियंता की ड्यूटी लग जाने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed