फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Remembering the martyrs in Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव में शहीदों को किया याद

Mon, 09 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrs in Amrit Mahotsav
मऊ/मधुबन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन सोमवार को जिले के समस्त विकास खंडों में किया गया। विकास खंड फतेहपुर मंडाव शहीद स्मारक कटघरा शंकर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सुदृढ़ रूप से सुचारु बनाने के लिए झांकियां निकाली गईं। इस मौके पर शहीदों को याद किया गया। समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एलईडी वीडियो वैन द्वारा मुख्यमंत्री के संवाद का सीधा लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम वर्ष 1942 में मधुबन गोलीकांड में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मधुबन में शहीद हुए बनवारी यादव, हनीफ दर्जी, श्रीकुमार मांझी, लक्षनपति कोइरी, मुन्नी कुंवर, श्रीराम नक्षत्र पांडेय, रघुनाथ भर, राजदेव वाढू, रमापति गिरी, सोमर गडेरी, शिवघन हरिजन की स्मारक पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने शहीद के परिजनों मधु सूदन, विवेकानंद, सुधीर, जीवनलाल, मकबूल, मुन्नू राम, सुरेंद्र, शिवगोविंद सिंह, शिवशंकर यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनरेगा के लाभार्थी राममनोहर, सलाउद्दीन, फैज महमुद, जीवधन, मुहम्मद यासीर, विनोद, जरीना, शिवरतन तथा आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी तेतरी, सरिता, सरिता, मंशा, परशुराम, राधिका एवं अंजुम खातून को स्वीकृति पत्र दिया। इसके पूव सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, चंद्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, सनबिम स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार रमेश चंद सेहरा, वीरेंद्र यादव द्वारा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजना का गीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। एलईडी वीडियो वैन द्वारा मुख्यमंत्री के संवाद का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ से किया गया। कार्यक्रम को सुदृढ़ रूप से सुचारु बनाने के लिए झांकियां निकाली र्गइं। समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक दारा सिंह चैहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय, भाजपा महामंत्री राधेश्याम सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अश्वनी यादव, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, उप जिलाधिकारी मधुबन लालबाबू दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed