फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Remembering the immortal martyrs, pay homage

अमर शहीदों को याद कर चढ़ाए श्रद्धासुमन

Mon, 26 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Remembering the immortal martyrs, pay homage
मऊ कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर विभिन्न संगठनों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की तरफ से शारदा नारायन ब्लड बैंक एंड कांपोनेंट सेंटर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि हमारे देश में हर साल 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। भारतीय सैनिकों के शौर्य की गाथा की किस्से सदा हमारे साथ रहेंगे। इस मौके पर सचिव रोटेरियन सचिंद्र सिंह, रोटेरियन डॉ. एकिका सिंह, रोटेरियन डॉ. सुजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज में सोमवार को करगिल विजय दिवस मनाया गया। कारगिल मे शहीद वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। लोकनायक छत्रपति शाहू जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर कालेज के निदेशक अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य मोहम्मद असजद कमाल ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया। साथ ही शहीदों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सतवंत रवि, रतिभान कुमार आदि शामिल रहे। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के समय मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के अमर बलिदानी जवान कारगिल शहीद रामकुंवर यादव के गांव स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनिल यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed