फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   remember the war widows

वीर नारियों की आई याद

Sun, 21 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 remember the war widows
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के दो दशकों में देश को पड़ोसी देशों के साथ तीन युद्घों का सामना करना पड़ा। पाक के साथ दो बार और चीन के साथ एक बार। इन तीनों युद्घों में मऊ के रहने वाले कई जवानों ने भी रणक्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लिया। इन्हीं वीरों की 15 वीर नारियां अब भी जीवित हैं। प्रदेश सरकार ऐसी वीर नारियों के कल्याण के लिए कुछ योजनाएं बनाने जा रही है। इसके लिए इन के बारे में विस्त़ृत विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन



देश को आजादी मिलने के बाद वर्ष 1962 में चीन के साथ, 1965 और 1971 में पाक के साथ युद्घ छिड़ा। इन तीनों युद्घों में मऊ जनपद के रणबांकुरों ने भी शहादत दी थी। इनमें से 15 शहीदों की वीर पत्नियां आज भी जीवित हैं। इनमें सबसे अधिक छह शहीदों की वीर नारियां मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में हैं, जबकि मधुबन तहसील में चार, घोसी तहसील में दो और सदर तहसील में तीन वीर नारियां आज भी जीवित हैं।
विज्ञापन



शासन ने इनकी सुधि ली है। शासन ने ऐसी वीर नारियों का विवरण एकत्र करने का फरमान जारी किया है। सैनिक पुनर्वास कल्याण विभाग में आए इस निर्देश के अनुपालन के लिए चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को पत्र लिख गया है। इनका संपूर्ण पारिवारिक, आर्थिक आदि विवरण एकत्र करके दो हफ्तों में देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 युद्घों में देश के काम आने वालों की पत्नियों को सेना की ओर से वीर नारियों की संज्ञा दी गई है। सही भी है कि युवावस्था में ही देश के लिए पति को समर्पित करने वाली इन नारियों ने जिस अप्रतिम धैर्य, साहस और संयम का परिचय देते हुए देश समाज और परिवार को जोड़े रखकर ये अपना जीवन जी रही हैं,



 वह वास्तव में वंदनीय, सराहनीय और प्रेरणादायी है। इन्हीं भावनाओं के दृष्टिगत  रखते हुए  सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विजय प्रताप यादव के अनुसार सरकार इनके कल्याण के लिए कुछ योजना चलाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed