फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   religious event

'शिरडी वाले सांई बाबा आया हूं तेरे दर पे'

Mon, 02 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 02 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
religious event
नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित एक प्लाजा में चल रहे सांई शेरावाली पालकी उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सांई जागरण और झांकी का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। जिसमें कलाकारों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ नाटक देखकर सभी की आंखे हुई नम हो गई।साई परिवार के तत्वावधान में आयोजित सांई जागरण में सबसे पहले वाराणसी से आए कलाकारों ने गणेश वंदना श्री गणेश देवा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद गायक रिशू सिंह ने शिरडी वाले साई बाबा आया हूं तेरे दर पे सवाली गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कलाकारों ने कृष्ण और सुदामा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



 जिसे देखकर मौजूद श्रद्घालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण, काली, दुर्गा आदि की झांकी प्रस्तुत किया। इसके बाद गायिका राधा ने निमिया की डाड़ मईया झूलेली झूलुनवा की झूलेली झूले ना गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्टेप डांस ग्रुप ने बेटी बचाओ पर लघु नाटिका पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई भावविभोर हो गया और उनकी आंखे नम हो गई। देवी जागरण में रात भर श्रद्घालु भक्ति गीतों पर झूमते नाचते रहे। देवी जागरण का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। यहां ममता जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, प्रतीक , मनीष, प्रवीण, दीपक, सोनू, आकाश, अरविंद आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed