{"_id":"5eee45868ebc3e42fb10a58e","slug":"relief-from-heat-due-to-heavy-rain-farmers-face-blossomed-mau-news-vns5312865104","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार की अपराह्न झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। नगर के निचले इलाकों के मुहल्लों में जलजमाव होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात से ही रुक-रुक बारिश होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। मध्याह्न बाद से रुक-रुक बारिश होती रही।अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
अपराह्न बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते नगर के रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित कई मुहल्लों में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।बारिश होने के चलते नगर की सड़कों के दोनों किनारों की दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। वहीं कई लोग भीगते जाते देखे गए। दिन भर रुक-रुक बारिश होते रहने से बाजारों में सन्नाटा की स्थिति रही। लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकल रहे थे।सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को रोडवेज बसों की प्रतीक्षा करते देखा गया। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने से जहां धान की रोपाई को गति मिलेगी। वहीं धान की नर्सरी का ग्रोथ होगा। बढुआगोदाम: क्षेत्र के ताजोपुर, बढुआगोदाम, डुमरांव, बहरीपुर सहित विभिन्न इलाकों में अपराह्न बाद झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी है। वह रोपाई के लिए खेतों की तैयारी करने में लग गए हैं। कई किसानों का कहना था कि निखार नहीं हुआ तो अरहर, बाजरा, तिल आदि की बुआई पर असर पड़ सकता है।