{"_id":"6121412c8ebc3e5fa21d315a","slug":"reduction-in-water-level-of-ghaghra-danger-remains-mau-news-vns607238056","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट (मऊ)। घाघरा का जलस्तर घटने के बाद भी नदी के उग्र रुप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कने बढ़ती ही रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
घाघरा का जलस्तर घटने बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी का घटाव होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को नदी का जलस्तर 69.90 रहा। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 70 मीटर रहा। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर पर रहा। अभी भी बंधों पर नदी का दबाव बना हुआ है। धनौली लोहड़ा बांध, नौली चिउतीडाड़ रिंग बंधा तथा बीबीपुर बेलौली बंधों दबाव बना हुआ है।
नदी के घटने के बाद भी एक ओर जहां नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, डीह बाबा का मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर तथा शाही मस्जिद पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, चिऊटीडांड, पतनई, सरया, बीबीपुर, गोधनी, ठाकुर गांव, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, महुआ बारी, ठीकरहिया, महाबारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है।