फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recovery of 2 crores

दो करोड़ की नहीं हो पा रही वसूली

Thu, 28 Feb 2019 11:12 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Recovery of 2 crores
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
लाख कवायद के बाद भी बिजली बिल वसूली में जिला अब भी पिछड़ा साबित हो रहा है। पिछले एक साल से बकाया वसूली के लिए अफसर डोर-टू-डोर चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा। हालत यह है कि 60 फीसदी ही उपभोक्ता बिल जमा कर रहे। बाकी मुफ्त की बिजली जला रहे।  उधर, जिले के सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रूपये का बकाया है। लेकिन विभाग उन्हें भी नहीं वसूल पा रहा।
विज्ञापन


बिजली विभाग में जिले में 2.79 लाख बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। लेकिन इसमें 60 फीसदी ही उपभोक्ताओं द्वारा हर माह बिल का भुगतान किया जा रहा हैै। विद्युत वितरण खंड प्रथम के बिजली बिल के राजस्व का आधार बनाए जाए तो लगभग सात करोड़ के प्रति माह सापेक्ष केवल 5 करोड़ ही जमा हो पा रहा। शेष बकाया लगातार चल रहा। यही हॉल अन्य दो खंडों का भी है।
विज्ञापन


मऊ नगर के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि नगर में पंजीकृत 36 हजार उपभोक्ताओं में 60 फीसदी उपभोक्ता ही पांच करोड़ रूपये राशि जमा करते हैं। वहीं बिलों का भुगतान न करने वाले में आम उपभोक्ताओं के साथ बुनकर भी शामिल है। इससे जहां विभाग को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं इसकी वजह से बिजली लगातर नहीं मिल पाती और लोगों को भीषण कटौती झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के कई सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया चल रहा है। पुलिस विभाग पर एक करोड़ 35 लाख बकाया चल रहा है। जिसमें पुलिस विभाग ने 32 लाख जमा कराया है। वहीं कलेक्ट्रेट पर 35 लाख बकाया चल रहा है। जिसमें कलेक्ट्रेट ने 35 लाख जमा कराया है। जिला अस्पताल तथा राजकीय महिला अस्पताल पर तीन करोड़ का बकाया चल रहा है। शिक्षा विभाग पर दो करोड़ 48 लाख रुपया बकाया चल रहा है। नगरपालिका जलकल पर तीन करोड़ 77 लाख, स्ट्रीट लाइट पर तीन करोड़ 21 लाख बकाया चल रहा है। इसी तरह अन्य सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed