फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recommendation to dismiss the manager guilty of indecency with women.

Mau News: महिलाओंं से अभद्रता मामले में दोषी प्रबंधक को बर्खास्त करने की संस्तुति

Tue, 13 Feb 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to dismiss the manager guilty of indecency with women.
कोपागंज। महिलाओं से अभद्रता मामले में दोषी पाए गए प्रबंधक को बर्खास्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग से संस्तुति की है।
विज्ञापन

विकास खंड कोपागंज में मिशन प्रबंधक पद पर तैनात जितेन्द्र कुमार की समूह की महिलाओं ने अभद्रता व दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। मुख्य विकास अधिकारी मऊ द्वारा जितेंद्र कुमार से 15 दिसम्बर 23 को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। जिसके क्रम में 19 दिसम्बर 23 को मिशन प्रबंधक ने अपना स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी को दिया। स्पष्टीकरण की जांच हेतु सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक व खंड विकास अधिकारी की त्रिस्तरीय टीम गठित किया। 31 जनवरी को त्रिस्तरीय टीम ने अपनी जांच आख्या सीडीओ को उपलब्ध कराया जिसके अनुसार जितेंद्र कुमार ने अपने पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का नहीं करना पाया गया। गांव की कम पढ़ी लिखी महिलाओं के साथ इनका व्यवहार उचित नहीं रहा। जांच समिति ने जितेंद्र कुमार के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं पाया। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने त्रिस्तरीय समिति की जांच आख्या के आधार पर मिशन प्रबंधक जितेंद्र कुमार खंड विकास कोपागंज की सेवा समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed