राशन कार्ड के लिए किया प्रदर्शन
कहा, जल्द ही राशन बनाने में आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा। ज्ञापन लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के दौरान भारतीय मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोबीन अंसारी ने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्ले के गरीब, मजदूर और बुनकर अपने राशन कार्ड के लिए एक नही अनेकों बार फोटो और फार्म को जमा किया।
लेकिन फोटो व फार्म जमा करने के बाद भी राशन कार्ड के लिए दर- दर भटकना पड़ा रहा है। आपूूर्ति विभा की लापरवाही और कुछ वार्ड के सभासदों व राजनीतिक व्यक्तियों की मिली भगत से पात्र की जगह अपात्रों का राशन कार्ड बन रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर लोग अपना काम व मजदूरी छोड़कर राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन उनका राशन आजतक नही बना है।
उन्होंने ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधिकारी से मांग किया कि वे जल्द से जल्द मोहल्ले के लोगों की जांच करते हुए जो भी पात्र हैं उनका राशन कार्ड निर्गत कराने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से सुनील यादव,अरशद अंसारी, राजेन्द्र गुप्ता, सतीश, कलाम, फिरोज, मोहम्मद अरशद, मुहम्मद खालिद, मोहम्मद अल्तमश, शाहिद अफरोज, नौशाद अहमद, वसीम अकरम, अब्दुल अहमद, मोहम्मद, सालिम आदि मौजूद रहे।