फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ration Card demand

राशन कार्ड के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2016 12:09 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 08 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ration Card demand
राशन कार्ड के लिए प्रदर्शन करते लोग
जनपद मेंे राशन कार्ड बनाने में बरती जा रही अनियमितता के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को भारतीय मानव सेवा संगठन के तत्वावधान में विभिन्न मोहल्ले के लोगों ने राशन कार्ड की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। साथ ही राशन कार्ड बनने के दौरान आने वाली दिक्क्तों और परेशानियों को दूर करने की बात कही।
विज्ञापन

 


कहा, जल्द ही राशन बनाने में आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा। ज्ञापन लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के दौरान भारतीय मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोबीन अंसारी ने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्ले के गरीब, मजदूर और बुनकर अपने राशन कार्ड के लिए एक नही अनेकों बार फोटो और फार्म को जमा किया।

विज्ञापन

 

लेकिन फोटो व फार्म जमा करने के बाद भी राशन कार्ड के लिए दर- दर भटकना पड़ा रहा है। आपूूर्ति विभा की लापरवाही और कुछ वार्ड के सभासदों व राजनीतिक व्यक्तियों की मिली भगत से पात्र की जगह अपात्रों का राशन कार्ड बन रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर लोग अपना काम व मजदूरी छोड़कर राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन उनका राशन आजतक नही बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

उन्होंने ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधिकारी से मांग किया कि वे जल्द से जल्द मोहल्ले के लोगों की जांच करते हुए जो भी पात्र हैं उनका राशन कार्ड निर्गत कराने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से सुनील यादव,अरशद अंसारी, राजेन्द्र गुप्ता, सतीश, कलाम, फिरोज, मोहम्मद अरशद, मुहम्मद खालिद, मोहम्मद अल्तमश, शाहिद अफरोज, नौशाद अहमद, वसीम अकरम, अब्दुल अहमद, मोहम्मद, सालिम आदि मौजूद रहे।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed