फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ran and ran and beat the building owner with sticks, injured

दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से भवन स्वामी को पीटा, घायल

Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
ran and ran and beat the building owner with sticks, injured
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला आंबेडकर चौक पर बुधवार की देर शाम मकान खाली कराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हमलावारों ने भवन स्वामी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हेंगंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस मामले में अनभिज्ञता जता रही है। आंबेडकर चौक पर बसारथपुर निवासी रामानुज का मकान है। यहां करीब डेढ़ साल से गाजीपुर जिले की छह नर्तकियां किराये पर रहती हैं। कई बार उनके रहन-सहन व क्रिया कलापों को लेकर स्थानीय लोगों ने मकान स्वामी से शिकायत की थी। विगत हफ़्तों पहले से मकान छोड़ने की बाबत बुधवार को पहुंचे मकान मालिक ने नर्तकियों से मकान खाली करने को कहा। इस पर उनके बीच तकरार शुरू हो गइ। थोड़ी देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते-देखते नर्तकियों के पक्ष में पहुुंचे छह से अधिक दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मकान मालिक रामानुज पर हमला बोल दिया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारने-पीटने लगे। वहीं मकान मालिक के साथ आए दो अन्य युवकों ने मामला गंभीर देखा तो वह निकल गए। विवाद की सूचना पर जब 112 डायल की पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। उधर, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नर्तकियों ने मकान खाली कर दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जानकारी लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed