फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramp Plaza not built even after one and a half years of announcement

Mau News: घोषणा के डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बना रैंप प्लाजा

Fri, 14 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ramp Plaza not built even after one and a half years of announcement
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जिले में कहीं भी चढ़ने उतरने की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।जनपदवासियों की मांग पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने जिले में रैंप प्लाजा बनाने की घोषणा की थी। लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद रैंप प्लाजा बनाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रदेश के दस जनपदों से होकर गुजरा है। निर्माण के दौरान सभी जनपदों से इस पर चढ़ने उतरने की सुविधा देने की घोषणा हुई थी। पड़ोसी जिला आजमगढ़ और गाजीपुर में इंटरचेंज और रैंप की सुविधा दी गयी है। लेकिन मऊ जिले में रैंप प्लाजा की सुविधा नहीं है।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का 28 किलोमीटर मार्ग मऊ जनपद से होकर गुजरता है। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री की घोषणा के बाद एक्सप्रेसवे के 277.5 किमी पॉइंट पर गोकुलपुरा रानीपुर मार्ग के बीच रैंप प्लाजा के लिए जमीन चिह्नित की गई है। सीमांकन कर वहां झंडा भी लगाया गया। लेकिन अभी तक किसानों की भूमि की रजिस्ट्री न होने से रैंप के सुविधा का लाभ मिलना मुश्किल लग रहा है। इस संबंध में शिवशक्ति सिंह, रामप्रकाश, रमेश सिंह, जितेंद्र यादव, जेपी सिंह, मिठाई सिंह, दिनेश सिंह का कहना है कि निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक तथा तत्कालीन औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन होने से पूर्व निरीक्षण रैंप प्लाजा निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकी क्षेत्र से एक कैबिनेट मंत्री और दो एमएलसी हैं। बावजूद जिले को प्लाजा या इंटरचेंज की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed