{"_id":"5f2702018ebc3e144a06a1c2","slug":"ramesh-singh-kaka-s-1-60-crore-luxury-house-seized-mau-news-vns539378560","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश सिंह काका का 1.60 करोड़ का आलीशान मकान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश सिंह काका का 1.60 करोड़ का आलीशान मकान जब्त
विज्ञापन
मऊ। पुलिस ने कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी गैंग का सरगना रमेश सिंह काका द्वारा अपराध व अवैध रुप से अर्जित इमिलिया मुहल्ले में बना एक करोड़ 59 लाख 64 हजार मूल्य का आलीशान मकान रविवार को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत रविवार को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्ष्रक अनुराग आर्य ने बताया कि संगठित अपराध और अपराधियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी 212 गैंग का सरगना रमेश सिंह काका पुत्र स्व. रामवृक्ष सिंह निवासी कैथौली थाना सरायलखंसी ने सरायलखंसी थाने के इमिलिया में अपराध व अवैध रूप से अर्जित भूखण्ड व उस पर निर्मित दो मंजिला मकान जिसकी वर्तमान में कीमत एक करोड़ 59 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है ,को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की गयी।
एसपी ने बताया कि इमिलया मुहल्ले में आराजी नंबर 457 व 496 में 47 कड़ी क्षेत्रफल में यह मकान बना है। केवल जमीन की कीमत 89 लाख 31 हजार रुपये इस भूखंड पर बने दो मंजिला आलीशान मकान की कीमत 70 लाख 33 हजार रुपये है। दोनोंको मिलाकर मकान की कुल लागत एक करोड़ 59 लाख 64 हजार रुपये है। एसपी ने बताया कि रमेश सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 64 मुकदमे दर्ज हैं।
वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है। एसपी ने बताया कि रमेश सिह का लड़का सुधीर सिंह भी गैंगेस्टर अपराधी है तथा उसके विरुद्ध गम्भीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार पुलिस अपराध के माध्यम से अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपित्तयों की जब्ती की कार्रवाई कर रही है। किसी भी अपराधी की अवैध रूप से अथवा अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति किसी भी हाल में बचने नहीं पाएगी। सभी अपराधियों की अवैध संपित्तयों की जब्ती की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।