{"_id":"69adb4f05a74811acb0dcdf6","slug":"rama-has-a-golden-sprinkler-sita-has-abir-mau-news-c-295-1-svns1028-141981-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राम के हाथे कनक पिचकारी, सीता के हाथे अबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राम के हाथे कनक पिचकारी, सीता के हाथे अबीर
विज्ञापन
गुरादरी धाम कुटी सभागार में होली मिलन और चतुर्थ महाराणा प्रताप सम्मान समारोह को संबोधित करते म
करहां। स्थानीय सतनामी गुरादरी धाम कुटी के सभागार में रविवार को होली मिलन समारोह और चतुर्थ महाराणा प्रताप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 लोगों को महाराणा प्रताप सम्मान से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रहे। समारोह में अभय सिंह, शुभम प्रताप के - होली कनक भवन में खेलत रघुबीर, राम के हाथे कनक पिचकारी, सीता के हाथे अबीर” की संगीतमय प्रस्तुति पर खूब ताली बजी।
इस दौरान घुटमा गांव निवासी विजय गौतम ने अंगुली से रक्त निकालकर स्केच के माध्यम से महाराणा प्रताप की अनोखी छवि उकेरी। सभी ने सराहना करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करहां के डॉ. सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग सिंह को सम्मानित किया। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीनिवासन सिंह, किशन सिंह, विशाल सिंह, गुरुप्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में महेंद्र सिंह, बलिराम चौहान, दुर्गविजय राजभर, शिवबचन राजभर को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापार जगत से राधेश्याम मद्धेशिया, गुरु चौहान व अजय वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 75 लोगों को महाराणा प्रताप सम्मान से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप अमर रहे से पूरा परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने फूलों की होली खेल गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर बृजराज सिंह सिसोदिया, सूर्यभान सिंह, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, मोहर सिंह, ओपी सिंह, उमाशंकर सिंह, बृजनाथ सिंह आदि रहे। संचालन तारकेश्वर सिंह ने किया।