फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ram Navami celebrated

जन्मे रघुराई, बाजी बधाई, गूंजी सोहर

Sat, 16 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, मऊ
ब्यूरो, मऊ Updated Sat, 16 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami celebrated
रामनवमी पर मंद‌िर में शृंगार
जनम लिए रघुराई, बाजी बधाई। शुक्रवार की दोपहर को भगवान राम के जन्म पर कुछ इसी तरह के सोहर और बधाइयों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मध्याह्न में घरों और मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव मनवाया गया। आरती हुई और सोहर गायन किया गया। रामचरित मानस के सस्वर पाठ से वातावरण गुंजायमान रहा। कई स्थानों पर ध्वजा फहराई गई। शोभा यात्राएं निकाली गईं और मेला लगा।
विज्ञापन


 सुबह घरों में देवी का बसिऔरा पूजन किया गया। हवन के बाद दोपहर होते ही मर्यादा पुरुषोत्तम की आरती शुरू हो गई। वाद्य वादन, सोहर गायन गूंज उठा। भगवान को पंचामृत स्नान कराया गया। शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, गुरादरी धाम सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें अंखड रामचरित मानस का समापन किया गया। राम मंदिरों में विशेष पूजन हुआ।सोहर और बधइया गाई गई।  
विज्ञापन

 
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया में रामनवमी की धूम रही। नीबूहवा सम्मेमाई मंदिर तथा कुशाडीह स्थित भवानी माई मंदिर के पास मेला लगा। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक के कहिनौर गांव में वनदेवी धाम पर लगे मेले में लोगों ने सर्कस, चर्खी, सिनेमा का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं किसानों ने फावड़ा, हंसिया सहित कृषि उपकरण खरीदे। अमिला संवादाता के अनुसार  बाबा थानीदास धुनि परिसर में लगे मेले में आसपास के हजारों श्रद्धालु उमड़े और बाबा को बताशा, फूल और तुलसी का प्रसाद चढ़ाने वालों की कतार लगी रही। सोनाडीह, हुडऱहां, कैलवर, बहरामपुर, पिड़उथ सिंहपुर, मटरपुरा, अमिला में भी मेले लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed