फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raju Kannojia dies in Bijnor Jail

बिजनौर जेल में बंद राजू कन्नौजिया की मौत

Sat, 04 Dec 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Raju Kannojia dies in Bijnor Jail
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी दुर्दांत अपराधी आजीवन कारावास सजायाफ्ता राजू कन्नौजिया की मौत इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को लखनऊ के पीजीआई में हो गया। वह इन दिनों बिजनौर जिला जेल में बंद था। उसकी हालत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल, फिर मेरठ मेडिकल कालेज और बाद में पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उसे प्रशासनिक आधार पर दो साल पहले जिला कारागार मऊ से बिजनौर भेजा गया था। उसके विरुद्ध मऊ जिले के रानीपुर,सरायलखंसी और दक्षिण टोला थानों में विभिन्न गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजू का शव शुक्रवार की रात में उसके घर आया। शनिवार को गाजीपुर में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी राजू कनौजिया उर्फ जामवंत पुत्र कैलाश लगभग दो दशक से भी अधिक समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। सबसे पहले इसके विरुद्ध 2006 में रानीपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2009 में भी इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। गैंगेस्टर एक्ट के तहत इसके विरुद्ध मुकदमा था। इसके विरुद्ध जिले के सरायलखंसी ,रानीपुर दक्षिण टोला और चिरैयाकोट थानों में छिनैती ,लूट,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। इन दिनों से वह काफी अस्वस्थ था उसके पैर में घाव बन गया था। बीमार होने पर एक सप्ताह पूर्व उसे पहले मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मंगलवार को उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में पूछे जाने पर मऊ जिला जेल के जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का कहना था कि बीमार राजू को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed