फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain plaza to be built near Ranipur, got green signal from the government

रानीपुर के पास बनेगा रैन प्लाजा, शासन से मिली हरी झंडी

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain plaza to be built near Ranipur, got green signal from the government
मऊ अब जनपदवासियों को शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलने का सपना साकार होने वाला है। इसे आमजन के लिए खोलने को लेकर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू हो गया तो लोग अपने वाहन से साढ़े तीन से चार घंटे में लखनऊ पहुंच सकेंगे। जनपद के लोगो को चढ़ने-उतरने के लिए शासन ने सौगात दी है। रानीपुर के पास रैन प्लाजा बनेगा जिसे शासन ने हरी झंडी दे दी है। भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे चालू होने से जिले के विकास को पंख लगेंगे। 341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मऊ जिले के करहां, रानीपुर, पलिया, इटौरा, अहिलाद, ओन्हाइच, खरगजेपुर, ताजपुर सहित विभिन्न गांवों से 28 किमी क्षेत्र से गुजरा है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेेदारी यूपीडा को दी गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पैकेज संख्या सात के तहत किया जा रहा है। इसमें 17अंडरपास, सात माइनर ब्रिज का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ब्रिज तथा ताजपुर गांव के पास भैसही नदी पर बन रहे मेजर ब्रिज का कार्य समाप्त हो चुका है। कुछ जगहों पर पुल पर रेलिंग का कार्य चल रहा है। वह भी जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपदवासियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने, उतरने की मांग को लेकर गतवर्ष दिसंबर माह में आधा दर्जन बार धरना प्रदर्शन किया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मऊ जनपद में चढ़ने उतरने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। अब जनपदवासियों के लिए रानीपुर के पास 277/548 रैन प्लाजा बनाया जाएगा। शासन द्वारा मंजूर कर लिया गया है। शीघ्र ही जमीन अतिग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed