फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rain

दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही बारिश

Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
rain
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को अपराह्न बाद से रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिन भर मौसम सुहावना रहा। मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बृहस्पतिवार को को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह से अपराह्न तक तेज हवा चलती रही। तेज धूप से राहगीरों के लिए आना जाना मुुश्किल हो रहा था। लेकिन अपराह्न बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। अपराह्न लगभग डेढ़ बजे के बाद बौछार पड़नी शुरू हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। लोगों को बारिश में भींगते जाते देखा गया। इस दौरान बृहस्पतिवार को को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम सुहाना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। उधर हल्कीबारिश होने के चलते गड्ढे मेें तब्दील मऊ गाजीपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्ग पर आने जाने वालों का जाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed