फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rain, cold in mau

कोहरा, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ‘कंपकंपी’

Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
rain, cold in mau
मऊ। बुधवार की सुबह घने कोहरे से हुई। इसके बाद दोपहर में अचानक शीतलहर सरीखे स्थिति उत्पन्न हुई और बूंदा बादी के बीच करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। ऐसे में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोहरे और बारिश से ठंड बढ़ गई। इसका पूरा असर जनजीवन पर दिखाई पड़ा। बड़े व बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल व दफ्तर पहुंचे। शाम तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। इसके चलते रेलवे स्टेशन तथा प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्री कांपते नजर आए। ठंड से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से अलाव जलाने में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

हाड़कपाऊं ठंड का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। कोहरे से आसमान पटा रहा। लोग अपने घरों से देर से निकले। इस बीच दिन में रह-रह कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाए रहने के चलते वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की गति धीमी होने से लोग अपने गंतव्य तक काफी देर से पहुंचे। इससे इतर, भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों मसलन गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर धूप न निकलने के चलते ठंड से ठिठुरते रहे। इसके चलते रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन

ठंड के चलते कस्बा, बाजार, चट्टियों पर हमेशा चहल -पहल रहने की जगह शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा: क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में बुधवार को शीतलहर का कहर जारी रहा। धुंध छाए रहने सर्द हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही रहे। अपराह्न बाद तक धूप न निकलने से लोग घरों में ही दुबके रहे।इसके बाद भी जिले के समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार में जगह-जगह लोग हरे हरे पत्ते एकत्र कर अलाव जलाते देखे गए।

काफी और चाय ने दिलाई लोगों को थोड़ी राहत: मऊ। कोहरे तथा बूंदाबांदी के चलते ठंड बढ़ जाने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। चाय और काफी ने लोगों को थोड़ी राहत जरुर दिलाई। नगर क्षेत्र के ज्यादातर चाय और काफी की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed