फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway worker fell unconscious died taken to hospital transferred from Pilibhit to Mau

Mau News: अचेत होकर गिरा रेलकर्मी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; पीलीभीत से ट्रांसफर करा आया था मऊ

Sun, 16 Jun 2024 03:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 03:41 PM IST
सार

Mau News: अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया। जैसे इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। वही मृतक के परिजन को भी फोन पर सूचना दे दिया गया था।

विज्ञापन
Railway worker fell unconscious died taken to hospital transferred from Pilibhit to Mau
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रेलवे स्टेशन पर तैनात ग्रुप डी रेल कर्मचारी खुरहट रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग तरफ खाना खाने के लिए गया था। अचानक अचेत होकर गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आशुतोष (39) पुत्र स्वर्गीय प्रभुनाथ नारायण निवासी नाथनगर थाना नूरपुर जनपद भागलपुर (बिहार) का निवासी था। वह रेलवे में ग्रुप डी पद पर पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर तैनात था अपने घर से करीबी बनाने के लिए अभी वह दो दिन पूर्व अपना ट्रांसफर करा मऊ के खुरहट रेलवे स्टेशन पर आया था। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे स्टेशन से ड्यूटी कर करीब 500 मीटर दूर खुरहट रेलवे स्टेशन पर बाजार में पर कुछ खाने पीने के लिए गया ही था कि अचानक अचेत होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed