फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantined youths who came from Nashik on bicycle and from Mathura by foot

नासिक से साइकिल से और मथुरा से पैदल आए युवकों को किया क्वारंटीन

Sat, 02 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Quarantined youths who came from Nashik on bicycle and from Mathura by foot
मऊ/चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी एक युवक लाक डाउन में नासिक से साइकिल चलाकर शनिवार को चिरैयाकोट बाजार पहुंचा।
विज्ञापन

स्थानीय कसबे में पुलिस ने उसे रोककर रानीपुर सीएचसी की स्वास्थ्य टीम से परीक्षण कराकर उसे मुहम्मदाबाद के बरामदपुर क्वारंटाइन सेंटर में क्वारन्टीन करा दिया। पड़री गांव युवक नासिक के आड़ बाजार में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर काम करता है।

लॉकडाउन में वह नासिक में ही फंस गया। उसका काम ठप हो गया। पास क पैसे समाप्त हो जाने पर वह साइकिल से अपने गांव के लिए 20 अप्रैल की सुबह अकेला ही चल पड़ा। वह 11 दिन में चिरैयाकोट पहुंचा। घर से 15 किलोमीटर दूर रह गया था कि सूचना मिलते ही एसओ विनोद तिवारी ने उसे रोक दिया तथा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। उधर मऊ नाथ भंजन शहर के मुंशीपुरा मुहल्ले के तीन युवक मथुरा से पैदल ही शहर में पहुंचे। इनके साथ एमपी के शहडोल शहर से बल्लीपुरा मुहल्ला निवासी एक युवक भी था। पुलिस ने इन चारों को पकड़कर थर्मल स्क्रीनिंग कराकर फातिमा स्कूल के क्वारंटाइन सेंट में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed