फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purchase stopped at paddy purchasing center, farmers warned of agitation

धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 22 Dec 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Purchase stopped at paddy purchasing center, farmers warned of agitation
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र में धान खरीद शुरू होने के 52 दिन बीत चुके है, लेकिन क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था का बोलबाला है। कहीं बोरा का अभाव है, तो कहीं किसानों से खरीदे गए धान की उठान न होने से धान क्रय केंद्रों पर खरीद बंद चल रही है। क्रय केंद्रों प्रभारियों के मनमाने रवैए से किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्र बंद होने से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने-पौने दाम में खरीद रहे हैं। अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लॉक के साधन सहकारी लिमिटेड भैरोपुर क्रय केंद्र पर अभी तक मात्र 30 किसानों से लगभग 1232 क्विंटल धान खरीद हो सकी है। जबकि 152 किसानों का टोकन लगा हुआ है। किसान बंका मल्ल, संतोष, राजेश, संजय, धर्मदेव, बासुकी आदि का कहना है कि यदि धान क्रय शुरू नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में केंद्र प्रभारी सुबाष यादव का कहना है कि गोदाम फुल हो चुका है। उठान नहीं किए जाने से धान क्रय करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed