फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Publishers will be fined, notice issued

प्रकाशकों पर लगेगा जुर्माना, नोटिस जारी

Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Publishers will be fined, notice issued
मऊ। शिक्षा सत्र का पांच माह बीतने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें नहीं मिल पाई है। प्रकाशकों के लिए जिले में किताबों की आपूर्ति की तय समय सीमा पांच सितंबर समाप्त हो गई। उन्होनें अभी तक47.48 प्रतिशत पुस्तकों की आपूर्ति की है। विभाग इस देरी पर प्रकाशकों पर जुर्माना लगाएगा। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जिले में 1409294 किताबों के मुकाबले महज 669208 किताबों का वितरण हो सका है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क पुस्तकें वितरित करने में बेसिक शिक्षा विभाग अपने ही तय लक्ष्य में फेल हो गया है। प्रकाशकों के लिए जिलों में किताबों की आपूर्ति की तय समय सीमा पांच सितंबर को समाप्त हो गई। विभाग अब प्रकाशकों पर देर से होने वाली आपूर्ति पर अर्थदंड लगाएगा। हर हफ्ते देर से मिलने वाली किताबों के भुगतान में से एक फीसदी राशि की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुस्तकों की खरीद के लिए आर्डर की प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह में शुरू हुई थी। कुल 16 प्रकाशकों को तीन महीने में आपूर्ति के निर्देश दिए गए थे। प्रकाशकों को पांच सितंबर तक शत प्रतिशत आपूर्ति करनी थी। लेकिन वह इसमें खरे नहीं उतरे। विभाग की तरफ से लापरवाही बरतने वाले प्रकाशकों को नोटिस जारी किया गया है। एडी बेसिक, आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकाशक तय तारीख तक किताबें नहीं दे पाए। अब देर से होने वाली आपूर्ति पर अर्थदंड लगाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले सात प्रकाशकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed