फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   prtest of health staffs

स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन

Tue, 19 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
prtest of health staffs
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर महंगाई सहित छह भत्तों को रोकने को लेकर हाथ पर काली पट्टी बांधक? - फोटो : MAU
मऊ। महंगाई भत्ता सहित छह भत्ते को रोकने के खिलाफ मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मऊ शाखा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन के बाद परिषद के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ई- मेल से ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा मऊ के आहाव्न पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर परिषद के मंत्री अविनाश सिसौदिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों द्वारा भी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित जिले के नौ ब्लाकों के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्रों तथा कार्यस्थलों पर तैनात कर्मचारियों ने विरोध किया। परिषद के अध्यक्ष पीएन सिंह तथा मंत्री अविनाश सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंहगाई भत्ता, नकद प्रतिकर भत्ता, सचिवालय भत्ता सहित छह भत्ता को फ्रीज कर दिया। इस पर संगठन ने सरकार को पुनर्विचार करने के लिए संदेश देने के लिए आज विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी अपने अपने कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगो को पूरी करने के लिए मांगपत्र और ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मेल किया गया। इस मौके पर शिवकुमार सिंह, एनएचएम अध्यक्ष सतीश सिंह, योगेंद्र यादव, गांधी पांडेय, रामरतन भारती, सुरेश यादव, सुधीर सिंह, अवधेश कुमार, वीएन राय, हरेंद्र यादव, शरद सिंह, मनोज राय, वीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed