{"_id":"572b8f334f1c1b04575cd4a1","slug":"protest-for-drinking-water-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 05 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक के बस्ती बर्सी गांव के निधियांव पुरवे में गुरुवार को पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बस्ती वर्सी निधियावं गांव में पानी का संकट, एक बाल्टी पानी के लिए लगानी पड़ रही लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
फतहपुर मंडाव। गर्मी शुुुुरू होते ही भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया। इसका असर जिले के फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में दिखने लगा है। वर्सी निधियावं गांव में पेयजल की किल्लत हो गई है। अभी गांव में लगें हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पुरवे में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक मात्र हैंडपंप सही हालत में है। उससे भी पानी कम ही निकल रहा है। एक बाल्टी पानी के लिए काफी देर तक लाइन लगानी पड़ रही है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने गुुरुवार को प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बस्ती वर्सी निधियावं में 100 घर हैं। भूगर्भ जलस्तर खिसकने से शैलो हैंडपंप सूख चुके हैं। पुरवे में एक मात्र इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगा है। इसके चलते एक बाल्टी पानी लेने के लिए काफी देर तक खड़ा करना पड़ रहा है। वहीं कई सरकारी हैंडपंप मरम्मत के अभाव में बेकार पड़े हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण आज तक निधियांव में सरकारी हैंडपंप नहीं लगाया जा सका है।
उधर पेयजल संकट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व .केशव पांडेय की विधवा दुलारी देवी ने कहा कि तहसील दिवस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका है। इसी क्रम में राजकुमारी देवी ने कहा कि अधिकांश समय पानी ढोने में ही लग जा रहा है। इससे दैनिक कार्य भी समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
हैप्पी पांडेय ने बताया कि एक बाल्टी पानी के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश का कहना है कि सरकारी खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया की जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत में नये हैंडपंप लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।