फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest continues against order to end rail level crossing

रेल समपार समाप्त करने के आदेश के खिलाफ धरना जारी

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest continues against order to end rail level crossing
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में मऊ- शाहगंज रेल लाइन पर अंडरपास की मांग और समपार को बचाने को लेकर बरहदपुर और केरमा गांव की क्रॉसिंग पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बरहदपुर गांव में अंडरपास की मांग पर एमएलसी एके शर्मा द्वारा उचित कार्यवाही के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है लेकिन बगल में ही केरमा गांव के रास्ते पर बने समपार को समाप्त करने के आदेश के खिलाफ क्षेत्रीय ग्रामवासी अभी संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में समपार समाप्त करने के रेल महकमा के आदेश के खिलाफ विगत 29 दिसंबर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां बैनर पोस्टर लगाकर जनसभा किया तथा समपार कायम रखने के समर्थन में संघर्ष करते रहने का ऐलान किया। इस बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश राय के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने विधान परिषद सदस्य एके शर्मा के गांव काझाखुर्द जाकर उनसे मुलाकात किया और उन्हें समस्या से अवगत कराया। ग्राम वासियों का कहना है कि सैकड़ों साल से उक्त समपार बना हुआ है लेकिन विभाग ने बिना कोई जांच कराएं उसे समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश राय ने बताया कि उसी रास्ते पर नया फायर स्टेशन बन रहा है। इसके अलावा 33/11 केवीए सब स्टेशन भी है साथ ही वहां पर नई मंडी समिति का निर्माण हुआ है। लेकिन ने बिना तथ्यों का संज्ञान लिए इस समपार को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है जिससे भविष्य में काफी दुश्वारियां होंगी। ग्रामीणों की मांग पर एमएलसी एके शर्मा ने समस्या से रेल विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। सोमवार को भी समपार के पास ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पर आज सुनवाई होनी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर सभी की निगाह लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed