{"_id":"5ff5e5608ebc3e33b71727f8","slug":"protest-against-liquor-bottleneck-women-jammed-the-highway-mau-news-vns567599921","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की गुमटी रखने का विरोध, महिलाओं ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की गुमटी रखने का विरोध, महिलाओं ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के भीटी में शराब की दुकान रखे जाने का विरोध करने वाली महिलाओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ला में तमसा नदी के पुल के नीचे लाइसेंसी शराब की गुमटी रखने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि मोहल्ले में शराब की दुकान चलने से कई तरह की समस्याएं पैदा होंगी। इसे आबादी से दूर कहीं रखवाया जाए। लगभग एक घंटे बाद जाम स्थल पर पहंची पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और डांट फटकार अन्य महिलाओं को हटाया तब जाकर हाईवे पर आवागमन चालू हो सका। शाम को महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया गया।
आबकारी विभाग की ओर से भीटी में आवंटित लाइसेंसी शराब की दुकान की एक गुमटी तमसा नदी के पास एक प्लाजा के निकट एक व्यक्ति के खाली भूखंड में मंगलवार को रखवाया गया। इसका विरोध भूखंड स्वामी स्वामी सहित मोहल्ले वालों ने किया। बाद में इस गुमटी को तमसा नदी के पुल के नीचे की ओर रखवा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को लगभग 12 बजे भीटी और आस पास की काफी महिलाएं वहां एकत्र हो गईं। महिलाओं ने वहां हाईवे पर जाम कर दिया। महिलाओं की कहना था कि घनी आबादी के पास मोहल्ले में शराब की दुकान रहने से कई तरह की समस्याएं पैदा होंगी। परिवार के सदस्यों , युवकों और किशोरों पर इसका प्रतिकूूल असर पड़ेगा। शराब पीने के बाद लोग उत्पाद मचाएंगे। इधर से दिन भर महिलाओं, लड़कियों, बच्चों और बुजुर्गों का आना जाना लगा रहता है।
महिलाओं का कहना था कि कि नई जगह पर शराब की दुकान नहीं रखने दी जाएगी।
महिलाओं के हाईवे जाम करने की सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सीओ सिटी नरेश कुमार कोतवाल राम सिंह पुलिस फोर्स के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं वहां से शराब की गुमटी हटाने की मांग पर अड़ गईं। इस बीच हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके बाद पुलिस ने डांट फटकार कर महिलाओं को हटाया। लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं वहां से गुमटी हटावाने की जिद पर अड़ी थीं। पुलिस ने इन दौरान छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं को लेकर पुलिस कोतवाली गई। शाम तक इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। इस बाबत सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना था कि हाईवे पर जाम लगा रही महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।