फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Professor's strike postponed till May 4

प्राध्यापकों का धरना चार मई तक स्थगित

Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Professor's strike postponed till May 4
मऊ। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित (संविदा) शिक्षक संघ के बैनर तले डीसीएसकेपीजी कॉलेज के संविदा शिक्षकों का धरना चार मई तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के डीसीएसके महाविद्यालय के अनुमोदित स्ववित्तपोषित (संविदा) शिक्षक अपने वेतन वृद्धि तथा भविष्यनिधि (सीपीएफ) कटौती को लेकर गत 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर थे। धरने के 26वें दिन महाविद्यालय के मंत्री, प्रबंध समिति (प्रबंधक) तथा प्राचार्य ने धरनारत शिक्षकों के साथ एक बैठक की थी और शिक्षकों की दो मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद शिक्षकों ने एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया। शिक्षकों ने कोरोना और आचार-संहिता के मद्देनजर शिक्षकों ने चार मई तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन मंत्री डा. घनश्याम दुबे ने कहा कि मांगे पूरा न करने की स्थिति में पांच मई से शिक्षक संघ पुन:धरने पर जाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed