फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession taken out on Bird Festival, oath taken to protect birds

Mau News: बर्ड फेस्टिवल पर निकाला जुलूस, पक्षियों की रक्षा की दिलाई शपथ

Sat, 03 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Bird Festival, oath taken to protect birds
घोसी। स्थानीय ब्लॉक के पकड़ी स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामाजिक वानिकी वन प्रभाग मऊ द्वारा उत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर से पकड़ी ताल के किनारे तक जुलूस निकालकर पक्षियों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को पक्षियों की रक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी सतवंत कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि जीव जंतुओं की हत्या करना पाप है। धरती पर स्थित हर जीव एक दूसरे के पूरक हैं। एक के विलुप्त होने से बड़ा नुकसान होता है। पक्षियों की कुछ प्रजाति के विलुप्त होने से बीते कुछ सालों में टिड्डों की संख्या बढ़ गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान सहना पड़ता है। इस अवसर पर वन दरोगा अवधेश कुमार, अशोक राय, विपिन कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed