फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Problems in toilet allocation

शौचालय आवंटन में आ रही दिक्कतें

Wed, 03 Apr 2019 10:46 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Problems in toilet allocation
toilet - फोटो : amar ujala
 जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दुबारी के हरीलाल का पूरा सहित सात पुरवों को 2011 की बेस लाइन सर्वे में शामिल ही नहीं किया गया था। इसके चलते इन पुरवों के गरीबों को शौचालय आवंटन में मुश्किलें आ रही हैं। ग्राम प्रधान ने इन पुरवों के पात्रों को शौचालय आवंटन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर एक हजार और शौचालयों की स्वीकृति के साथ धन की  मांग किया है।  
विज्ञापन


दुबारी ग्राम पंचायत में दुबारी रमऊपुर, बिग्रहपुर, बिसेनदुबारी, भानपुर, रतनपुरा, पाल पूरा, लक्ष्मी पुर ,गोबरही, नई बस्ती, मलहटोलिया,कौड़ीपुर, टमठा,इ स्लामिया टोला, मनमनका पूरा, हरीलाल का पूरा, पब्बर का पूरा, खरगीपुर, बइरकंटा, भगत का पूरा, नंद जी का पूरा, बिसुनी का पूरा, धूस, सुन्नर का पूरा, खैरा देवारा, दल्लीपुर और बिंदर का पूरवा सहित 28 पुरवे शामिल हैं। वर्ष 2011 में हुई बेस लाइन सर्वे में हरीलाल का पूरा, टमठा, नंद जी का पूरा, बिसुनी का पूरा, पाल पूरा और सुन्नर का पूरा गांवों को शामिल ही नहीं किया गया। इसके चलते स्वच्छ भारत अभियान में इन पुरवों के पात्र ग्रामीण इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए। लेकिन अन्य पुरवों में कराई गई जांच में कुछ परिवार अपात्र पाए गए। ग्राम प्रधान रंजना सिंह ने विभागीय अधिकारियों को पार्थनापत्र लिखकर  वंचित पुरवों के एक हजार पात्र लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के लिए धन की मांग किया है। इस गांव के लिए कुल 1328 शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति और धन मिला है। इनमें से 1300 शौचालय पूर्ण रूप से बन गए हैं। शेष 28 शौचालय निर्माण के अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रंजना सिंह बताती हैं कि वर्ष 2011 की बेस लाइन सर्वे में हरीलाल का पूरा सहित सात पुरवों में उस समय सर्वे ही नहीं किया गया था। इस लिए इन पुरवों के गरीब पात्रों को शौचालय आवंटन में दिक्कतें आईं। ग्राम प्रधान का दावा है कि गांव में 95 प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूरा कर दिया गया है। अब इनपुरवों के एक हजार पात्रों की सूची सीडीओ को सौंपकर धन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed